फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कापसहेड़ा इलाके में इमारत के निर्माण कार्य के दौरान हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक इमारत के निर्माण कार्य के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि मृतक 45 वर्षीय राजकुमार उर्फ रामचंद्र अपने परिवार के साथ सोनिया गांधी कैम्प, समालखा इलाके में रहता था। वहीं, 32 वर्षीय घायल झूलन कापसहेड़ा इलाके में किराए के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर 2.30 बजे पुलिस को दोनों को करंट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि राजकुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एक मकान में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पहली मंजिल पर खड़े झूलन के दूसरी मंजिल पर खड़े राजकुमार को देने के दौरान बांस हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे दोनों को करंट लगा और वे गिर गए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें