फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़ भागे बच्चों ने सुनाई पिता के हैवानियत की दहला देने वाली कहानी

Wed, 19 Jul 2017 09:27 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिटाई से डरकर बंगाल पहुंचे दो मासूम भाई
शराब पीकर दोनों को बुरी तरह पीटता था सौतेला पिता
असली पिता हुगली में है, बच्चों को वापस लाई पुलिस
सौतेले पिता पर कार्रवाई करने की पुलिस कर रही तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता कॉलोनी में सौतेले पिता की पिटाई से डरकर सात और आठ साल के दो मासूम भाई पश्चिम बंगाल के हुगली पहुंच गए। दरअसल, बच्चों का असली पिता हुगली में रहता है। इधर, सौतेले पिता ने गीता कॉलोनी थाने में दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस छानबीन करते हुए हुगली पहुंची, तो दोनों मासूमों ने दर्द भरी कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस दोनों मासूमों को दिल्ली ले आई है। पुलिस बच्चों का बयान लेकर सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सलमान (8) और सलीम (7) मां मोना व सौतेले पिता इमरान के साथ गीता कॉलोनी में रहते हैं। सलमान चौथी, जबकि सलीम तीसरी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


मोना की पहली शादी पश्चिम बंगाल निवासी सैदुल से हुई थी। सैदुल ही सलमान व सलीम का असली पिता है। विवाद के बाद मोना व सैदुल ने तलाक ले लिया था। बच्चे मोना के पास दिल्ली में थे, जबकि सैदुल हुगली में रहने लगा था।
विज्ञापन

इधर, बाद में मोना ने इमरान से शादी कर ली। आरोप है कि इमरान शराब पीकर दोनों बच्चों को बुरी तरह पीटता था। आठ जुलाई को बच्चे बहाने से घर से निकले और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

यहां से दोनों पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पश्चिम बंगाल पहुंचकर दोनों किसी तरह हुगली अपने असली पिता तक पहुंच गए। जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि छानबीन में पता चला कि बच्चों का असली पिता हुगली में रहता है।

एक टीम को फौरन हुगली रवाना किया। वहां सैदुल का पता लगाकर टीम जब उसके घर पहुंची तो बच्चे सकुशल मिल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें