फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 4 साल की मासूम के पेट से निकला 2 किलो का कैंसर ट्यूमर

Sun, 07 Oct 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चार साल की बच्ची के पेट से दो किलो का कैंसर ट्यूमर बीएलके सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ के विशेषज्ञों ने निकाला है। ट्यूमर बच्ची की किडनी से लेकर 70 फीसदी पेट के हिस्से में फैल चुका था, जिससे वह दर्द से परेशान रहती थी। 

विज्ञापन


बीएलके सेंटर फॉर चाइल्ड हेल्थ के डॉ. प्रशांत जैन के मुताबिक नाइजीरियाई परिवार मासूम के साथ जब इलाज के लिए पहुंचा तो उसके पेट में लगातार दर्द और सूजन की शिकायत रहती थी। जांच में पता चला कि पेट में कैंसर ट्यूमर है। प्रो. जैन के मुताबिक, बच्ची की सर्जरी के दौरान किडनी निकलना जरूरी था। दरअसल, कैंसर ट्यूमर ने किडनी को पूरी तरह खराब कर दिया था। सर्जरी में किडनी के साथ ही कैंसर ट्यूमर को निकाला गया। ट्यूमर का वजन करीब दो किलो और लंबाई 15 सेंटीमीटर थी। बच्ची को अब कीमोथेरेपी दी जा रही है, ताकि दोबारा कैंसर टयूमर बनने का खतरा न रहे।  

प्रो. जैन के मुताबिक, किडनी कैंसर ट्यूमर की शिकायत दो से चार साल के बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है। जब बच्चे की किडनी विकसित हो रही होती है तो किडनी बनाने वाले सेल असामान्य हो जाते हैं। इसी के चलते किडनी कैंसर ट्यूमर बनता है। यह बीमारी करीब दस से पंद्रह हजार बच्चों में से एक बच्चे को होती है। यदि समय रहते बीमारी का पता चला जाए तो मरीज को सौ फीसदी बचाया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण :  
- सामान्य तौर पर दो से चार साल के बच्चे में मिलती है ऐसी शिकायत 
- कई बार दस साल तक के बच्चे भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।  
- बच्चों के पेट में सूजन रहने लगे तो तुरंत जांच करवानी चाहिए। 
- इस बीमारी से पीड़ित कई बच्चों के मूत्र में खून भी आता है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें