फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमने आई नाबालिग लड़की को शराब पिला दुष्कर्म का प्रयास, दो कश्मीरी हिरासत में

Fri, 02 Nov 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छौलस में बृहस्पतिवार को दो कश्मीरी युवकों और एक नाबालिग लड़की को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक उसे जबरदस्ती शराब पिला रहे थे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़की और कश्मीरी युवकों को पुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छौलस गांव में युवक परिवार के साथ रहता है, जो दिल्ली में मीट फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार रात उसके घर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एक लड़की को दो युवकों ने पकड़ रखा है और वह छूटने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों के पूछने पर उसने बताया कि दोनों युवक उसको जबरदस्ती शराब पिलाना चाहते थे और दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पिस्टल और कट्टा के साथ पकड़ा और लड़की के साथ कोतवाली ले आई। 

कोतवाली प्रभारी केके राणा ने बताया कि दोनों युवक कश्मीर के हैं और सिक्योरिटी में काम करते हैं। तीन दिन पहले छौलस गांव में लड़की के साथ घूमने के लिए आए थे। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। उसकी एक कश्मीरी युवक के साथ पहचान हो गई थी। युवकों की आईडी सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें