फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आईएसजेके के दो आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आतंकियों को नहीं मिल रहे हैं हथियार

Sat, 08 Sep 2018 05:23 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएसजेके आतंकी
विज्ञापन

आईएसजेके के गिरफ्तार आतंकी परवेश राशिद और जमशीद जहूर के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। इनमें से एक .32 बोर की पिस्टल भारतीय आर्डिनेंस फैक्टरी की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्टरी के हथियार आतंकियों के पास पहुंचने की जांच कर रही है। सेल के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अब जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों को पाकिस्तान से हथियार नहीं मिल रहे हैं। वह पैसे देकर आतंकियों की सहायता कर रहा है। यह भारत के लिए अच्छा संकेत है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों से बरामद .32 बोर की पिस्टल भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्टरी की है। इसे आतंकियों ने अमरोहा, यूपी में 48 हजार रुपये में खरीदा था। दूसरी पिस्टल 7.65 बोर की है और वह मुंगेर, बिहार की बनी हुई है। आतंकियों ने इसे 35 हजार रुपये में खरीदा था। आतंकियों के पास हथियार खरीदने के लिए रुपये उनके जम्मू कश्मीर स्थित बैंक के खाते में आए थे। खाते में रुपये कहां से, कितने और कब आए थे, इसकी जांच चल रही है।

उधर, घाटी में आईएसजेके को आईएसआईएस समर्थित बताया जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि देश में आईएसजेके आतंकियों की पहली गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी अभी आईएसजेके आतंकी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इसके तीन से चार कमांडर मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। स्पेशल सेल के अधिकारी स्पष्ट कह रहे है कि जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकियों को अब पाकिस्तान से हथियार नहीं मिल रहे हैं। वह भारत में ऐसा कोई सबूत देना चाहता, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी कारतूतों को उजागर कर दे।
विज्ञापन


हमेशा निशाने पर रहती है राजधानी
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है। दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स लगातार मिलते रहते हैं। दिसंबर, 2017 में जैश-ए-मोहम्मद बडे़ हमले की धमकी दे चुका है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो भी आतंकियों के निशाने पर रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें