नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ(आईपी) विश्वविद्यालय के प्रो. सत्यब्रत महापात्र और प्रो. गगनदीप शर्मा को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय यूएसए और एल्सेवियर ने विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों 2026 की सूची में शामिल किया है। प्रो. महापात्र को एप्लाइड फिजिक्स के क्षेत्र में लगातार सातवें वर्ष और प्रो. शर्मा को मैनेजमेंट के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। विश्वविद्यालय ने दोनों प्रोफेसरों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह दूसरों को अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगी और विश्वविद्यालय में अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा देगी। ब्यूरो