फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नाबालिग समेत दो की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के बीच में दोनों चौक पर गए थे, वहीं पर आरोपियों से हुआ झगड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक आरोपी स्विगी का डिलीवरी बॉय
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात मामूली बात पर हुए विवाद में एक नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। वहां से निकलकर चौक पर गए थे। इस दौरान आरोपियों से उनका विवाद हो गया। मृतकों की पहचान समीर और फरदीन के रूप में हुई है। फरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल समीर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव नगर, भलस्वा निवासी अब्दुल सम्मी उर्फ कल्लू, विकास और अर्शलान उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। सम्मी स्विगी का डिलीवरी बॉय का काम करता है। विकास बेरोजगार है, जबकि अर्शलान दैनिक मजदूरी करता है। अर्शलान पर पहले से शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 1.22 बजे पुलिस को दो युवकों को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायलों जैतपुर खड्ढा काॅलोनी निवासी समीर और गली नंबर एक भलस्वा निवासी फरदीन को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए हैं। जहां फरदीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि समीर को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। समीर बयान देने की हालत में नहीं था। दोनों के पेट और कंधे में चाकू से हमला किया गया था। फरदीन पड़ोस में परिवार के साथ रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। इलाज के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर एक चश्मदीद मुबीन मिला। उसने बताया कि गली नंबर दो राजीव नगर में उनके चचेरे भाई रिजवान की वलीमा पार्टी थी। समारोह में उनके रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसी फरदीन को भी आमंत्रित किया गया था। आधी रात को समीर और फरदीन एक साथ बाहर गए। कुछ देर बाद समीर खून से लथपथ घर की ओर वापस आया। तीन लोग हाथों में चाकू लेकर उसका पीछा कर रहे थे। घर के सदस्यों के आरोपियों का विरोध किया। उसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। एक हमलावर की पहचान राजीव नगर निवासी सम्मी उर्फ कल्लू के रूप में हुई। घायल समीर को तुरंत बाइक से बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने फरदीन की चौक पर चाकू गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों उनके घर के सामने पेशाब कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने गाली गलौज करने लगे। इसपर गुस्से में आकर दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने अर्शलान के कब्जे से एक पिस्टल और अन्य आरोपियों के कब्जे से तीन चाकू बरामद किए हैं।
-
सिगरेट नहीं देने पर हुआ विवाद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों समीर और फरदीन पार्टी से निकलने के बाद चौक पर सिगरेट पी रहे थे। आरोपियों ने उनसे सिगरेट मांगी। नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने फरदीन पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं बचाव के लिए सामने आए समीर के पेट में भी चाकू घोंप दिया। हमलावरों के चंगुल से निकलकर समीर अपने जीजा की घर के तरफ भागा।
-

जीजा के भाई की पार्टी में आया था समीर
समीर के परिवार वालों ने बताया कि समीर के जीजा के भाई का रिसेप्शन में शामिल होने के लिए समीर भलस्वा आया था। मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाला समीर दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहता था। पार्टी के दौरान समीर की फरदीन से मुलाकात हुई थी। उसके बाद देर रात दोनों एक साथ चौक पर गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

-
पीछा करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी
चौक पर आरोपियों ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को उनके चंगुल से छुड़ाकर समीर अपने जीजा के घर की तरफ भागा। इस दौरान तीनों बदमाशों ने दो सौ मीटर तक उनका पीछा किया। इनमें से एक आरोपी के हाथ में चाकू था। घर के पास समीर के एक रिश्तेदार ने हमलावरों का विरोध किया तो उनलोगों ने उनपर भी चाकू से हमला करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने हाथ से चाकू को रोक लिया। विरोध होते ही सभी आरोपी वहां से भाग गए। लेकिन समीर का पीछा करने और उसके रिश्तेदार पर चाकू से हमला करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके जरिए पुलिस ने पहचान कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें