फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से बने दो धार्मिक स्थलों को हटाया    

Tue, 02 May 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मदद से घोड़ी गांव के नजदीक बनी कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से बने दो धार्मिक स्थलों को हटा दिया। आक्रोश के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित कांशीराम कॉलोनी में 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं। यहां एक समुदाय के लोगों ने पूजा अर्चना करने के लिए चौमद बना रखा है, जबकि दूसरे समुदाय ने नमाज अदा करने के लिए झोपड़ी डाल रखी है।

सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बने दोनों धार्मिक स्थलों को हटा दिया। इधर, एक समुदाय के लोगों ने दादरी तहसील दिवस में शिकायत कर भ्रम फैलाने की वजह से हिंसा की आशंका जताई है।
विज्ञापन


साथ ही सुरक्षा की मांग भी की। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि प्राधिकरण अधिकारियों ने लोगों के सहयोग से अवैध निर्माण हटाए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें