फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बदमाशों के दो गुट भिड़े, एक-दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे, चाकूबाजी में एक की मौत और दो घायल

Sun, 06 Aug 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त रितिक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सोनू और प्रशांत के रूप में हुई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर पुलिस हमलावराें के ठिकाने के बारे में पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट के तीन युवकों पर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही दो घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस  ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त रितिक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सोनू और प्रशांत के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब चार बजे खिजराबाद के खोली पार्क के पास दो गुटों में चाकूबाजी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिस को तीन युवक घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। वह सर्वेंट क्वार्टर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता सनोज के अलावा अन्य सदस्य है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रितिक पर सात आपराधिक मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन

जांच में पुलिस को पता चला कि रितिक अपने दो दोस्त सोनू और प्रशांत के साथ बाइक पर खजीराबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक लड़के ने रितिक को रोका और उससे मारपीट करने लगा। वह रितिक पर शाहरुख के भाई पर हमला करने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान शाहरुख, शोएब और मासूम लाठी डंडे और चाकू लेकर आ गए। तीनों ने रितिक और उसके दोस्तों पर डंडे और चाकू से हमला कर दिया। रितिक की छाती, गर्दन और पेट पर चाकू लगे हैं। पुलिस  मौके से साक्ष्य जुटा कर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर हमलावराें के ठिकाने के बारे में पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें