फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा का क्या टूट जाएगा एक्ट्रेस बनने का सपना?: फिल्म ऑफर करने वाले अमित जानी को मिली धमकी, सपा नेता पर भी आरोप

Sun, 06 Aug 2023 11:04 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

अमित जानी का आरोप है के मोनू मानेसर के नाम से उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। वहीं, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम का भी धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अमित जानी और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को काम देने का वादा करने पर अमित जानी को रविवार को धमकी मिली है। अमित जानी का आरोप है के मोनू मानेसर के नाम से उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई। वहीं, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम का भी धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित जानी ने ट्वीट कर यूपी पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने हाल ही में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ता भारत में आई सीमा हैदर को अपनी फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है। सीमा ने भारत की एजेंसियों के क्लीन चिट देने के बाद ही फिल्म में काम करने की बात कही है। अमित जानी ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्स एप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को मोनू मानेसर बताते हुए कहा कि अगर सीमा हैदर को फिल्म में काम दिया तो अंजाम भुगतना होगा। 
विज्ञापन

इधर, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम ने वीडियो वायरल कर कहा कि अमित जानी इस फिल्म को बनाकर व सीमा हैदर को काम देकर दंगे कराना चाहते हैं। उन्हें अमित जानी को ध्यान रखना चाहिए पदमावत फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ था। वहीं, सीमा की इतनी हिम्मत नहीं की वह फिल्म के सेट पर भी चली जाए। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यूपी पुलिस के इस मामले में जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें