फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों नरेंद्र कुमार और राकेश बंजारा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15.422 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आंबेडकर नगर पुलिस अब तक पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इनसे अब तक कुल 53.212 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 18.62 लाख रुपये बताई जा रही है। अपराध में प्रयुक्त दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि आंबेडकर नगर थाना पुलिस ने पहले तीन मादक पदार्थ तस्करों प्रमोद कुमार, संजय चतुर्वेदी और अनित सोम को 37.79 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें