फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक स्टार मोहित मोर की हत्या करने वाले दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 13 May 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • कपिल सांगवान गिरोह के शार्प शूटर हैं दोनों आरोपी
  • पुलिस ने 1 लाख 45 हजार का इनाम रखा हुआ था
  • टिकटॉक स्टार मोहित की 21 मई, 2019 को की गई गई थी हत्या
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नजफगढ़ में टिकटॉक स्टार मोहित मोर की हत्या करने वाले दो गैंगस्टर बक्करवाला निवासी विकास उर्फ पीके (27) व नजफगढ़ निवासी रोहित डागर (30) को पंजाब से गिरफ्तार किया है। दोनों कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के शार्प शूटर हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी पर 1 लाख 20 हजार रुपये और रोहित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने, लूट और मकोका एक्ट के अलावा टिकटॉक स्टार की हत्या में फरार थे और भगोड़ा घोषित हो रखे थे। विकास मुंडका का बदमाश है। इनके पास से पांच कारतूस समेत दो पिस्टल बरामद की हैं।

स्पेशल सेल डीसीपी संजीव यादव के अनुसार, एसीपी संजय दत्त की टीम को 11 मई को सूचना मिली थी कि विकास रोहित के साथ पंजाब के जीरकपुर स्थित लोहगढ़ में छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर संजय यादव, मानसिंह, एसआई संदीप यादव और आनंद कुमार की टीम पंजाब रवाना की गई। 
विज्ञापन


टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इन लोगों ने 2019 में नजफगढ़ में टिकटॉक स्टार मोहित मोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि मंजीत महाल गिरोह ने दिनेश मंगू की हत्या की थी। दिनेश मंगू विकास का दोस्त था। 

विकास व कपिल सांगवान को लगता था कि दिनेश की हत्या के लिए मोहित मोर ने मंजीत महाल गिरोह की मुखबिरी की है। मंजीत महाल व कपिल सांगवान गिरोह में रंजिश चल रही है। इस कारण टिकटॉक स्टार मोहित की 21 मई, 2019 को हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें