फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों ने रिश्तों को किया शर्मसार, एक बहन पर तमंचा रख दूसरी संग किया गैंगरेप

Wed, 21 Jun 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
सुल्तानपुरी इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग समेत दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले मामले में छोटी ममेरी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर दो युवकों ने नाबालिग बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं दूसरी वारदात में 25 वर्षीय निजी अस्पताल की नर्स ने पूर्व मकान मालिक के चार लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नर्स से गैंगरेप के मामले में चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात नंबर-1
सपना (17)(बदला हुआ नाम) मुरादाबाद से दिल्ली अपने नाना के घर एक शादी में आई हुई थी। शादी के बाद सभी रिश्तेदार वापस चले गए लेकिन पीड़िता अपने परिवार के साथ नाना के घर ही रुक गई। छह जून को पीड़िता के मौसा की तबीयत खराब हो गई। घर पर सपना और उसकी छोटी बहन ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : social media
आरोप है कि सपना की बुआ के लड़के तिमारपुर निवासी भारत (26) और गुंजन (23) घर पहुंचे। सपना का आरोप है कि देर रात दोनों युवकों ने छोटी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपीफरार हो गए।

पीड़िता ने तबीयत बिगड़ने पर दो दिन बाद मां को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया।

वारदात नंबर-2
सुल्तानपुरी में निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली सलमा (25)(बदला हुआ नाम) ने अपने पूर्व मकान मालिक के चार बेटों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ माह पूर्व वह आरोपियों के मकान में किराए पर रहती थी। इस बीच एक दिन चारों भाइयों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

शिकायत करने की बात पर आरोपियों के सबसे छोटे भाई ने उससे शादी का वादाकर चुप रहने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि मकान खाली कराने के बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। आखिरकार पीड़िता ने सुल्तानपुरी थाने में गैंगरेप की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद चारों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें