संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दक्षिणी जिले की मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को नाइजीरिया निवासी चिजिओके विजडम (26) और चिकोजी (43) गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि दो विदेशी नागरिक इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाले हैं। पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर निगरानी रखकर रात करीब 10.30 बजे स्कूटी पर सवार दोनों आरोपियों को रोककर पकड़ लिया। तलाशी में आरोपियों के पास से 102 ग्राम कोकीन, 13 ग्राम एमडीएमए, और 85 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद किया है। दोनों भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक एनडीपीएस एक्ट के मामले में और दूसरा हत्या के प्रयास के केस में भी शामिल रहा है।