फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो विदेशी कोचों को लावारिस कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान लावारिस कुत्तों ने केन्या और जापान के कोचों को दो अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को काट लिया। दोनों कोचों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व संबंधित एजेंसियां ये देख रही हैं कि कुत्ते यहां तक कैसे पहुंच गए।
चैंपियनशिप के आयोजकों ने बताया कि केन्याई कोच डेनिस मारागिया जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के प्रतियोगिता क्षेत्र के बाहर अपने एक एथलीट से बात कर रहे थे। उस समय एक लावारिस कुत्ता अचानक आया और उन्हें काट लिया। जबकि दूसरी घटना में जापानी कोच मीको ओकुमात्सु पर मुख्य प्रतियोगिता क्षेत्र से सटे वार्म-अप ट्रैक पर अपने एथलीटों के प्रशिक्षण की निगरानी के दौरान कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

टीम के साथ आए केन्या सरकार के प्रतिनिधि जोएल अतुती ने बताया कि शुक्रवार सुबह कोच डेनिस कॉल रूम के पास अपने एथलीट से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता कहीं से आया और उन्हें काट लिया। उनके पैर से खून बह रहा था और स्टेडियम में मौजूद मेडिकल टीम वहां पहुंच गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और इंजेक्शन सहित अन्य उपचार दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि वह अभी ठीक हैं, कोई समस्या नहीं है।
वहीं पूरे मामले में आयोजकों की ओर से बताया गया कि दोनों कोचों काे तुरंत एथलीट मेडिकल रूम में चिकित्सा सुविधा दी गई और फिर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।
इन घटनाओं के बाद एमसीडी ने स्टेडियम परिसर में दो समर्पित कुत्ता पकड़ने वाली टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी हैं। वहीं, कुत्तों को तेजी से हटाने और आश्रय गृहों में स्थानांतरित करने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि उन्होंने 21 अगस्त को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से लावारिस कुत्तों को हटाकर स्टेडियम की सुरक्षा मजबूत करने को कहा था। एमसीडी ने कहा कि एमसीडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैंपियनशिप शुरू होने से काफी पहले ही परिसर को खाली करा दिया। निरंतर निगरानी और तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पहले दिन से ही कुत्तों को पकड़ने वाले वाहन स्टेडियम में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें