फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर भिड़े दो परिवार, दोनों ओर से सात जख्मी

Tue, 02 Aug 2022 12:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पीड़ित अशोक कुमार (37) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। मामला दर्ज कर तीन आरोपियों वीर सिंह, इसकी पत्नी बृजेश देवी और पुत्रवधु बेबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। हमले के दौरान एक बुजुर्ग दंपती समेत दो परिवार आपस में भिड़ गए। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा खत्म करवाया। सभी घायलों को नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित अशोक कुमार (37) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। मामला दर्ज कर तीन आरोपियों वीर सिंह, इसकी पत्नी बृजेश देवी और पुत्रवधु बेबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार अपने परिवार के साथ न्यू कोंडली में रहता है। इसके परिवार में पत्नी उमा देवी के अलावा 72 वर्षीय पिता नत्थूराम और मां शांति देवी हैं। इनके पड़ोस में वीर सिंह (55) का परिवार रहता है। 28 जुलाई को घर के पास नाली की सफाई हो रही थी। आरोप है कि उसका कूड़ा निकालकर अशोक के घर के सामने रखवाया जा रहा था। अशोक ने इसका विरोध जताया तो वीर सिंह व उसकी पत्नी बृजेश देवी ने अशोक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस बीच अशोक के माता-पिता शांति व नत्थूराम और उसकी पत्नी उमा देवी वहां पहुंच गए। बातचीत के दौरान अचानक आरोपियों ने अशोक व उसके परिवार हमला कर दिया। हमले के दौरान वीर सिंह के तीनों बेट सोनू, अनिल, ललित व अनिल की पत्नी बेबी भी वहां गए। 

आरोपियों ने इन पर डंडे से हमला कर दिया। वारदात के किसी ने अशोक की मां शांति देवी के हाथ पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। हमले में अशोक, उसकी पत्नी उमा के अलावा माता-पिता दोनों जख्मी हुए। दूसरी ओर मारपीट में वीर सिंह, इसकी पत्नी बृजेश देवी और पुत्रवधु बेबी जख्मी हुए। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें