फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग विवाद को लेकर भिड़े दो परिवार, पांच लोग घायल

Fri, 15 Nov 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
fir
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर इलाके में पार्किंग विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने अपने भाई की दुकान के बाहर कार पार्क की थी, जिसकी वजह से युवक की बाइक वहां फंस गई। इसी बात पर कार हटाने के लिए कहने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। दोनों ओर से पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। एक पक्ष की ओर से मारपीट तो दूसरे की ओर से गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।

हमले में घायल भारत भूषण ने बताया कि वह परिवार के साथ अभय खंड, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में रहते हैं। उनका खिचड़ीपुर इलाके में दवाइयों का कारोबार है। मंगलवार शाम को वह अपने बड़े भाई रवि की दुकान पर न्यू कोंडली मिलने के लिए गए थे। वहां उन्होंने भाई की दुकान के बाहर अपनी कार खड़ी कर दी। वहीं बाइक सवार अमित परिवार के साथ चिपियाना गांव (गौतमबुद्ध नगर) में रहता है। 
विज्ञापन


वह भाई निखिल व मां मुन्नी देवी के साथ खरीदारी करने न्यू कोंडली आया था। अमित का आरोप कि भारत की कार के पीछे उसकी बाइक फंस गई। उसने कार हटाने के लिए कहा तो भारत बहस करने लगा। अचानक भारत ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी तरह के आरोप भारत ने भी लगाए। उसने कहा कि अमित ने पहले उस पर हेलमेट से हमला किया।

मारपीट के दौरान अमित, निखिल और मुन्नी देवी जख्मी हो गए। दूसरी ओर से भारत को गंभीर चोट लगी, जबकि रवि को मामूली चोट लगी है। अमित को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि भारत मयूर विहार के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भारत का आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने उसकी सोने की चेन भी तोड़ ली। पुलिस उसकी भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें