फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अश्लील फोटो भेज महिलाओं से उगाही करने वाले दो दबोचे

Wed, 25 Nov 2020 03:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सोशल मीडिया पर फोटो सार्वजनिक करने की देते थे धमकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की अश्लील फोटो तैयार कर उसे व्हाट्स एप के जरिये भेजकर उगाही करने वाले दो आरोपियों को जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। गिरफ्तार एक आरोपी ऑनलाइन लोन देने वाली कंपनी में काम करता था और ग्राफिक डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर रखा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी के डाटा का दुरुपयोग कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के एक फरार साथी की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीमूल हक (21) और शोएब अख्तर (20) के रूप में हुई है। दोनों मूलत: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

पुलिस इनके फरार साथी जब्बार की तलाश कर रही है। शोएब अख्तर पहले कैश बीन एप में नौकरी करता था। कंपनी ने लॉकडाउन में शोएब को नौकरी से निकाल दिया था। 20 नवंबर को एक निजी एयरलाइंस कंपनी में काम करने वाली जहांगीरपुरी निवासी महिला ने थाने में ब्लैकमेल की शिकायत दी। उसने बताया कि किसी ने उसके व्हाट्सएप पर उसका अश्लील फोटो भेजकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने की धमकी देकर उगाही का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद थाना प्रभारी सुरिंदर संधू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। आरोपियों की लोकेशन गुरुग्राम मिलने पर पुलिस टीम ने सोमवार को वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया।

45 लोगों से कर चुके हैं 12 लाख की उगाही
जांच में पता चला कि आरोपी अब तक 45 लोगों को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये की उगाही कर चुके हैं। प्रयागराज यूपी की रहने वाली एक महिला ने भी आरोपियों के खिलाफ उगाही की शिकायत की है। आरोपी पीड़ित महिलाओं को सोशल मीडिया प्लेटफार्म और उनके रिश्तेदारों के पास अश्लील फोटो भेजने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के बैंक
विज्ञापन

खातों को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें