फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनाने के नाम पर युवती से छेड़छाड़ और ठगी, इंजीनियरिंग के दो छात्र गिरफ्तार  

Sat, 09 Mar 2019 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बीकॉम और इंजीनियरिंग के छात्रों ने मॉडल बनाने के नाम पर गुरुग्राम की एक युवती से दिल्ली में छेड़छाड़ और ठगी की। आरोपी युवती को जबरदस्ती गाजियाबाद स्थित एक फ्लैट में ले जाना चाहते थे। 

विज्ञापन


युवती ने गाजियाबाद जाने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने कैब में उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएनसी) थाना पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों की पहचान कालिका आर्मी कैंट, पंचकूला निवासी सन्नी कुमार वर्मा और मानसा (पंजाब) निवासी प्रथम सिंगला के रूप में हुई। दोनों आरोपी ऑनलाइन मॉडलिंग एजेंसी चलाते थे। दोनों आरोपियों के पिता सेना में तैनात हैं। मुख्य आरोपी सन्नी कुमार वर्मा के खिलाफ शिमला में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीएलएफ फेज-दो, गुरुग्राम निवासी पीड़िता 22 वर्षीय युवती बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है। युवती ने माता-पिता के साथ एनएफसी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह मॉडल बनना चाहती थी। उसने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग प्रतियोगिता ‘मिस्टर एंड मिसेज नॉर्थ इंडिया ग्लैमर’ के बारे में देखा। 

इस प्रतियोगिता को आईएमजी मॉडलिंग ग्रुप आयोजित कर रहा था। युवती ने दिए गए व्हॉट्सऐप नंबर पर संपर्क किया और अपनी फोटो व अन्य जानकारी व्हॉट्सऐप पर भेज दी।

इसके बाद युवती का सिलेक्शन हो गया और उसे आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 15930 रुपये जमा कराने को कहा। युवती ने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद चंडीगढ़ निवासी सन्नी कुमार वर्मा ने खुद को आईएमजी ग्रुप का मालिक बताते हुए युवती से साइबर हब गुरुग्राम में मिलने को कहा। युवती गुरुग्राम में आरोपी से मिली। सन्नी के साथ युवक प्रथम व दो युवतियां भी थीं। बताया जा रहा है कि ये मीटिंग आरोपियों ने युवती को विश्वास जीतने के लिए रखी थी।

इसके बाद आरोपियों ने युवती को एनएफसी इलाके में एक क्लब में बुलाया। यहां सन्नी ने युवती के नजदीक आने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने युवती पर गाजियाबाद स्थित एक फ्लैट में चलने का दबाव डाला। युवती ने गाजियाबाद जाने से मना कर दिया तो उन्होंने युवती को कैब से गुरुग्राम छोड़ने की बात कही। 

कैब में बैठते ही आरोपी युवती पर गाजियाबाद ले जाने के लिए दबाव बनाने लगे। कैब को रुकवाकर युवती दूसरी कैब में बैठ गई, तो आरोपी भी दूसरी कैब में जबरदस्ती घुस गए। सन्नी वर्मा ने युवती से छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर एनएफसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआई विष्णु दत्त व सिपाही कुलदीप की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कई सोशल साइटों से पता लगा कि सन्नी वर्मा व प्रथम नाइट क्लबों में जाते थे। इसके बाद दोनों को कनॉट प्लेस स्थित एक नाइट क्लब से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के पिता सेना में तैनात
पंचकूला निवासी सन्नी कुमार वर्मा बीकॉम (प्रथम वर्ष) कर रहा है। इसके पिता इंजीनियरिंग मिलिट्री सर्विस में काम करते हैं। आरोपी अपनी पत्नी के साथ माता-पिता से अलग रहता है और उसने प्रेम विवाह किया है। वहीं, मानसा निवासी प्रथम सिंगला चंडीगढ़ से बीटेक फाइनल ईयर कर रहा है। उसके पिता सूबेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें