फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर पलटी टेंपो में लगी आग, झुलसकर दो लोगों की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 29 Nov 2020 11:36 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
टेंपो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के गांव किरौठी के पास रविवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के साथ ही टेंपो में आग लग गई, जिसमें झुलसकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि अभी तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आग बुझने के बाद गाड़ी के अंदर से दोनों के शव बुरी तरह झुलसी हुई हालत में बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टेंपो का नंबर दिल्ली का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यह जांच करने में जुट गई कि उक्त घटना हत्या है या हादसा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें