टूटी हुई झुग्गियां और आरोपी कार चालक
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोलवाली क्षेत्र में चुहरपुर गांव के पास झोपड़ी में सो रहे लोगों को शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम राज भाटी है, जो बीती रात शराब के नशे में कार चला रहा था। ऐच्छर पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन बिल्डर साइट पर सड़क के किनारे कुछ मजदूर टीन की झुग्गियां बनाकर रहते हैं। शराब के नशे में आरोपी ने उन झुग्गियों में रह रहे लोगों पर रात के करीब 1 बजे अनियंत्रित कार चढ़ा दी।
घटना के बाद आरोपी की कार रेत के गड्ढे में फस गई जिसे छोड़ कर वह भाग गया। पुलिस ने कार से बरामद मोबाइल व गाड़ी नंबर से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार से भी शराब की खुली हुई बोतल बरामद हुई हैं।