फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चलती बाइक पर टूटकर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से दो की मौत

Mon, 22 Jul 2019 07:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के जौनापुर गांव में रविवार शाम हुई तेज बारिश से बिजली का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव पंजू सराय, जिला अमरोहा, यूपी  निवासी सलीम(32) और मोलडबंद एक्सटेंशन बदरपुर निवासी होशियार सिंह रावत (54) के रूप में हुई। 

चांदनहौला निवासी सलीम कारपेंटर का काम करता था। रविवार शाम को होर रही तेज बारिश के दौरान सलीम बाइक से चांदनहौला गांव से जौनापुर स्थित अपने घर जा रहा था। 
विज्ञापन


जौनापुर में मुख्य मार्ग पर बागवानी नर्सरी, जौनापुर के पास बिजली का तार टूटकर सलीम की बाइक पर गिर गया। करेंट लगने से सलीम बाइक समेत सड़क पर गिर गया। तार जमीन पर गिरने से वहां भरे पानी में करंट फैल गया। 
विज्ञापन

इसकी चपेट में आने से सलीम बेसुध हो गया। सलीम को सड़क पर पड़ा देख होशियार सिंह रावत ने उसकी मदद करने की कोशिश की। होशियार सिंह पर पानी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। 

दोनों को तड़पता देखकर लोगों ने मार्ग को बंद कर दिया था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व बिजली विभाग को दी गई। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 

बिजली काटने में लगा एक घंटे का समय
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिजली का तार टूटने व उसमें करंट होने की सूचना शाम करीब पौने पांच बजे बिजली विभाग को दे दी गई थी। इसके बावजूद बिजली विभाग ने करीब छह बजे बिजली सप्लाई काटी थी। बिजली काटने के बाद ही दोनों को सड़क से उठाया जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें