फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR और UP में दो दिन बारिश: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें क्यों मौसम में आ रहा इतना उतार-चढ़ाव?

Sun, 05 Apr 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 6 अप्रैल को तापमान 31-33 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। साथ ही आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 8 अप्रैल को सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन

नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से
मौसम विभाग के अनुसार, 9, 10 और 11 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेगा। इस दौरान तापमान 30-34 और रात का 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, बारिश की संभावना कम होगी। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दूसरी ओर, रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 30 प्रतिशत रही।
 

मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 150 के नीचे
दिल्ली में हवा की गति बदलने और धीमी होने के चलते रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। शनिवार की तुलना में तीन सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 201 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 173, गाजियाबाद में 160 और गुरुग्राम में 154 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही जिसका एक्यूआई 146 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चल रही है। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3300 मीटर रही और वेंटिलेशन इंडेक्स 18000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 139.2 और पीएम2.5 की मात्रा 56.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

यूपी में भी दो दिन बारिश के आसार
शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में दो से तीन डिग्री की गिरावट महसूस की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं लेकिन सात व आठ अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावान व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सात अप्रैल को शुरू होगा जिसका असर आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखा जाएगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में रविवार को भी रहा। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके कमजोर पड़ने के साथ छह अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें