दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को नार्को टेररिस्ट इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पंजाब ले जाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी। पुर्तगाल से बुधवार सुबह प्रत्यर्पित किए गए शेरा को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया और पटियाला हाउस कोर्ट में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज पितांबर दत्त के समक्ष पेश किया। एजेंसी ने आरोपी को मोहाली (पंजाब) ले जाने के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने दो दिन का दे दिया।