फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आज से, अमेरिका सहित कई देशों के साहित्यकार होंगे शामिल

Fri, 13 Sep 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदी दिवस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विश्व हिंदी परिषद की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से एनडीएमसी सभागार में दो दिवसीय (13-14) अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा करेंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका, मॉरीशस और नीदरलैंड सहित कई देशों के हिंदी साहित्यकार शामिल होंगे। 

इस अवसर पर अमेरिका से डॉ अनीता कपूर, मॉरिशस से राम रूप रोहिणी, नीदरलैंड से डॉ पुष्पिता अवस्थी, श्रीलंका से वजीरा गुनसेना, इंडोनेशिया से संत धर्मेश, उज़्बेकिस्तान से उल्फत मुखीबोवा पहुंच रहे हैं। मुख्य वक्ता के रूप में  डॉक्टर  बृज बिहारी कुमार जी होंगे, जबकि स्वागतकर्ता विश्व हिंदू परिषद के  महासचिव डॉ विपिन कुमार और एनडीएमसी सचिव रश्मि सिंह  होंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और  संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विशिष्टट अतिथि के रूप में जदयू महासचिव केसी त्यागी होंगे कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर मंजू राय करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें