फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार दिनों तक 800 किलोमीटर पीछा कर दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर लुधियाना के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

-उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
-दो फोन और एक पासबुक बरामद, एक आरोपी लुधियाना तो दूसरा आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने चार दिन और 800 किलोमीटर लगातार पीछा करने के बाद लुधियाना और दिल्ली से दबोचा है। आरोपियों की पहचान स्वर्ण पार्क, तिब्बा, लुधियाना निवासी मनीष (29) और पुनीत शर्मा (43) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक से 1.46 लाख रुपये की ठगी की थी। दोनों आरोपी साइबर ठगों को म्यूल अकाउंड उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बैंक की पासबुक बरामद की है। पुलिस को इनके कई अन्य साथियों की तलाश है।
विज्ञापन

आरोपी मनीष पेटीएम में नौकरी करता है। इसका काम दुकान पर जाकर पेटीएम बॉक्स देकर वहां सेवाएं शुरू करवाना है। इसने पुनीत को हर अकाउंट खुलवाने के पांच हजार रुपये दिए। इसके बाद आगे इसने साइबर ठगों को 15 हजार रुपये में अकाउंट बेच दिए। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी से साइबर ठगी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पीड़ित पंकज द्विवेदी (25) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। पंकज ने 1.46 लाख रुपये साइबर ठगी की एक शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनको टेलीग्राम के जरिए गूगल होटल रेटिंग और रिव्यू से जुड़े पार्ट-टाइम जॉब का एक ऑफर मिला। शुरुआत में छोटे टास्क देकर 125 रुपये कमाने का मौका दिया गया। इसके बाद पंकज को कुछ विश्वास हुआ। बाद में उससे प्रीपेड टास्क के नाम पर निवेश करवाया गया। पहले एक हजार रुपये निवेश करने पर 1300 रुपये वापस मिले, जिससे भरोसा और बढ़ा। फिर उनसे 3 हजार, 20 हजार और 30 हजार तक निवेश करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें