फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police Encounter: दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश ढेर

Mon, 17 Feb 2020 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुल प्रह्लादपुर में सोमवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली पुलिस ने बदमाशों को चेकिंग के दौरान घेर लिया। बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई। वह दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों की पहचान राजा कुरैशी और रमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों हत्या के केस में वांछित थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें