फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गला दबाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। अशोक विहार थाना पुलिस ने गला घोटकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहचान अमित और मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन और चोरी की स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 10 अप्रैल की रफीक नाम का व्यक्ति ब्रिटानिया चौक के पास जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान तीन बदमाशों ने पीछे से आकर उसका गला दबा दिया और फोन और पैसे लूटकर स्कूटी से भाग गए। रोहित चाहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। मुखबिरों के जरिए पुलिस को बदमाशों के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक में मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें