फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: MCD चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दो पार्षद आप में हुए शामिल

Fri, 09 Dec 2022 05:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रजपुरी पार्षद नाजिया खातून ने अली मेंहदी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के कुल नौ पार्षदों ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने आप की ग्रहण की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी चुनाव खत्म होते ही आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक और झटका दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी के साथ-साथ पार्टी के दो पार्षदों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रजपुरी पार्षद नाजिया खातून ने अली मेंहदी के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की है। एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के कुल नौ पार्षदों ने जीत हासिल की थी, इन नौ पार्षद में से दो पार्षदों के आप में शामिल होने के बाद कांग्रेस के अब सात पार्षद ही रह गए हैं।

Trending Videos

बता दें कि एमसीडी के नतीजे सात दिसंबर को ही आए थे। कांग्रेस को मिली नौ सीटों में से सात मुस्लिम बाहुल्य इलाके से हैं। विधानसभा चुनाव के विपरीत एमसीडी चुनाव में दिल्ली का मुस्लिम वोटर आप के साथ लामबंद नहीं हो सका। जानकार इसकी बड़ी वजह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सॉफ्ट हिंदुत्व में देख रहे हैं। मुस्लिम समुदाय को लगता है कि केजरीवाल ने उनके हक में जाने वाले मसलों से जुड़ाव जाहिर नहीं किया। इन इलाकों में चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे बहुत से वीडियो वायरल किए गए, जिसमें वह हिंदुत्व की वकालत करते हुए दिखाए गए। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी में वर्ष 2020 में हुए दंगों के बाद आम आदमी पार्टी के रुख से मुसलमान खासे नाराज थे।

चुनाव की घोषणा होने के बाद ही मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ आवाजें उठने लगी थीं। सोशल मीडिया पर कोविड के दौरान मरकज मामले पर पार्टी के रुख की बात की जाने लगी थी। कई वायरल वीडियो में केजरीवाल मरकज में आए कोविड के केसों की अलग से चर्चा करते दिखे। इन वीडियो को वायरल किया गया। इसके अलावा सीएए-एनआरसी के समय पार्टी के मौन रहने को भी खूब कैश किया गया।

इन सब मुद्दों की वजह से मुस्लिम मतदाताओं ने आप को वोट नहीं दिया। कांग्रेस की नौ सीटों में आया नगर और निहाल विहार वार्ड को छोड़कर बाकी सभी वार्ड बृजपुरी, मुस्तफाबाद, कबीर नगर, शास्त्री पार्क, चौहान बांगर, जाकिर नगर और अबुल फजल एंक्लेव मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए मुस्लिम मतदाताओं के पास आप या कांग्रेस ही विकल्प हैं। इन कारणों के बाद इन सात सीटों पर मुसलमानों ने कांग्रेस का चुनाव किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने इन सात मुस्लिम बहुल इलाकों में मारी बाजी
  • वार्ड-245 (बृजपुरी) कांग्रेस : नाजिया खातून-9639
  • आप : आफरीन खान-7521
  • वार्ड-243 (मुस्तफाबाद) कांग्रेस : सबीला बेगम-14921 
  • एआईएमआईएम : सरवरी बेगम-8339
  • वार्ड-234 (कबीर नगर) कांग्रेस : जरीफ-12885, आप : साजिद-8790
  • वार्ड नंबर-213 (शास्त्री पार्क) कांग्रेस : समीर अहमद-12503
  • आप : आदित्य चौधरी-9454
  • वार्ड नंबर-227 (चौहान बांगर) कांग्रेस : शगुफ्ता चौधरी जुबैर-21131, आप: आसमा बेगम-5938
  • वार्ड नंबर-189 (जाकिर नगर) कांग्रेस : नाजिया दानिश-16878 आप : सलमा खान-16405
  • वार्ड-188 (अबुल फजल एंक्लेव) कांग्रेस : अरीबा खान-16554
  • आप : वाजिद खान-15075
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें