गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दिल्ली से रेवाड़ी ट्रैक पर रात 9.30 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान लगभग आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं।
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर मारुति कंपनी की गाड़ियों के लिए बने यार्ड में मालगाड़ी ले जाते हुए शाम लगभग 7.45 बजे दो डिब्बे पटरी से उतर गए। दिल्ली से रेवाड़ी ट्रैक पर रात 9.30 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान लगभग आठ ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे पुलिस बल की टीमें मौके पर पहुंची। मालगाड़ी को यार्ड में ले जाते समय जब डिब्बे पटरी से उतरे तो आधी मालगाड़ी प्लेटफॉर्म पर ही थी। ऐसे में 7.45 बजे से 9.30 बजे तक प्लेटफॉर्म-1 पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका।
आरपीएफ थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफार्म से हटवाने में लभगभ पौने दो घटे लग गए। 9.30 बजे बाद प्लेटफॉर्म क्लियर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरु करवाया गया। उन्होंने बताया कि यार्ड में पटरी से उतर गए।