दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में शनिवार एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक सीएनजी सिलेंडर फट गया। हादसे में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज इलाज के दौरान दो नाबालिगों की मौत हो गई है।
हादसे में घायल हुए तीनों बच्चे सगे भाई हैं। हादसे के समय बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि लोग दहशत में आ गए। धमाके की वजह से गोदाम का लोहे का गेट टूटकर बाहर की ओर उखड़ गया था।