फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Cylinder Blast: सुंदर नगरी सिलेंडर ब्लास्ट मामले में दो बच्चों की मौत, कल गोदाम में हुआ था धमाका

Sun, 01 Jun 2025 01:48 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुंदर नगरी सिलेंडर ब्लास्ट मामले में दो बच्चों की मौत - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में शनिवार एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक सीएनजी सिलेंडर फट गया। हादसे में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज इलाज के दौरान दो नाबालिगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 4.33 बजे सीएनजी सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना एक गोदाम में हुई, जिसका इस्तेमाल पुराने सीएनजी सिलेंडरों को स्टोर करने और उनकी मरम्मत के लिए किया जाता था।। मरम्मत कार्य के दौरान एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 


हादसे में घायल हुए तीनों बच्चे सगे भाई हैं। हादसे के समय बच्चे गली में खेल रहे थे। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि लोग दहशत में आ गए। धमाके की वजह से गोदाम का लोहे का गेट टूटकर बाहर की ओर उखड़ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें