फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कालिंदी कुंज में जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शु़रू

Sat, 25 Nov 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सूचना के बाद दमकल विभाग व पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी जिले के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी पार्ट 2 में निर्माणाधीन जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। सूचना के बाद दमकल विभाग व पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को मलबे से निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों बच्ची की मौत हो गई। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार शाम  6.30 बजे दीवार गिरने से एक बालक की मृत्यु एवं दो अन्य के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पूछताछ में पता चला कि घटना स्थल के पास से बच्चे गुजर रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और बच्चे दब गए। जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-2, खड्डा कॉलोनी निवासी आठ साल के ईशान और डी-930 निवासी पांच वर्षीय हमजा की मौत हो गई।

वहीं, खबर लिखे जाने तक 6 साल की रोशनी की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार काफी जर्जर थी और वहां पर मरम्मत का कुछ काम शुरू किया गया था। इसके लिए दीवार के किनारे थोड़ी खुदाई की गई थी और उसके बाद मिट्टी डाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें