फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह की दीवार फांद कर भागे दो बच्चे

Sun, 28 Jun 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम चौक के पास स्थित बाल निगरानी घर की दीवार फांद कर शनिवार दोपहर बाद दो बच्चे फरार हो गए। बच्चों के भागने की जानकारी होने पर अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इसके सुपरिंटेंडेंट ओमपाल ने एनआईटी थाने में भागे हुए बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि बाल संप्रेक्षण घर में पहाड़ी गांव पलवल और वजीदपुर अलीगढ़ (यूपी) के दो बच्चे भी रह रहे थे। शनिवार शाम करीब चार बजे इन दोनों बच्चों ने ड्रेनेज का करीब बीस फिट लंबा पाइप उखाड़ डाला। पाइप को घर के एक कोने में दीवार से टिकाया और इसके सहारे दीवार पर चढ़कर दूसरी ओर फांद कर फरार हो गए। बच्चों ने भागने के लिए उस कोने को चुना, जिधर लोगों का आना-जाना बहुत कम होता था। सुरक्षा कर्मियों को भी बच्चों के भागने की भनक नहीं लगी।

हालांकि थोड़ी ही देर में बच्चों के बीच दो साथियों के भागने की बात फैल गई। सुरक्षागार्ड को यह बात पता चली तो वह घबरा गया। फौरन ही आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि घर के बाहर किसी अन्य व्यक्ति ने दोनों बच्चों को भागने में मदद की होगी। एसएचओ एनआईटी सुशीला ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही फरार बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें