फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो गोवंश मुक्त, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। नूंह जिले में गोकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बीते शनिवार 11 जुलाई को एक गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस टीम ने गांव मालाका में छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने मौके से एक बैल और एक बछड़े को मुक्त कराया। इसके साथ ही गोवंश वध में इस्तेमाल होने वाले एक चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक वजन मापने की मशीन तथा एक रस्सी को भी बरामद कर कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में बिलाल पुत्र ईशा, अकबर पुत्र तैयब तथा सगरू पुत्र रहमत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों सदर तावडू थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मालाका के निवासी हैं। इस संबंध में तावडू सदर थाना पुलिस ने हरियाणा गौवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में गोकशी और गौ तस्करी जैसी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें