फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ज्वलनशील पदार्थ डालकर दो कारों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजौरी गार्डन में स्कूटी सवार युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में दो कारों में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान स्कूटी सवार दो युवक कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 6 मई को राजौरी गार्डन थाना पुलिस को दो कारों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकी थीं। घटना की जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने वहां से साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो युवक स्कूटी पर आए थे और कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जबकि स्कूटी का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार फुटेज में आरोपी घटना के बाद ख्याला और रघुबीर नगर की ओर भागते दिखाई दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें