फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल से दो भाइयों ने बनाए करोड़ों, 27 लाख नकद, 1 करोड़ का सोना और अन्य सामान बरामद

Sat, 07 Dec 2019 11:05 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दो करोड़पति चोर भाइयों कय्यूम (30) और अय्यूब (40) की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने कुछ समय से यमुनापार में दिनदहाड़े चोरी की ताबड़तोड़ वारदात से आतंक मचा रखा था। इनके पास से 27 लाख नकद, एक करोड़ रुपये का सोना (2.25 किलोग्राम), 405 ग्राम चांदी, हाथ की 11 घड़ियां, 7 मोबाइल फोन, 53 मास्टर की और लाखों रुपये कीमत का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


इन्होंने चोरी के माल से कबीर नगर में 47 लाख और यमुना विहार में 65 लाख रुपये के दो मकान भी खरीद रखे हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 64 मामले सुलझाने का दावा किया है। वैसे अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ माह में ये 100 से अधिक चोरी की वारदात कर चुके हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि कई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिनमें ये साफ दिख रहे थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। इंस्पेक्टर सत्येंद्र खारी, एसआई केके शर्मा, एमके मनोज, आरएन पाठक की टीम ने छानबीन के दौरान पूर्वी जिले के अलावा शाहदरा जिले में हुई चोरी की भी सीसीटीवी फुटेज जुटाईं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक सूचना के बाद कय्यूम और अय्यूब को कड़कडड़ूमा कोर्ट के पास से दबोचा गया। ये नंदनगरी के रहने वाले हैं। पता चला कि दोनों ने चोरी के माल से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। कबीर नगर और यमुना विहार में खरीदे गए मकानों में काम करा इन्होंने बढ़िया इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदकर रखवाया।
विज्ञापन

दिन में ही चोरी करता था कय्यू्म

कय्यूम ने बचपन में ही पढ़ाई छोड़कर चोरी करना शुरू कर दिया था। वह दिन में ही केवल यमुनापार इलाके में चोरी करता था। पड़ोसियों से जानकारी लेकर वह लक्ष्य तय करता और उस मकान में घुस जाता। अय्यूब कुछ दूर खड़ा होकर वहां नजर रखता था। खतरा होने पर वह कय्यूम को खबर कर देता। ज्यादातर मामलों में कय्यूम मास्टर की से घर का ताला खोल लेता था। ताला न खुलने पर वह अय्यूब की मदद से इसे तोड़ देता था। 

वर्ष 2015 में कय्यूम एक मकान में चोरी करने घुसा था। वहां एक लड़की मौजूद थी। कय्यूम को देखकर उसने शोर मचाया तो वह पकड़ा गया। कय्यूम के खिलाफ पहले से 13 मुकदमे दर्ज हैं। आखिरी बार वह मई 2015 में गिरफ्तार हुआ था। जेल से आने के बाद उसने 100 से अधिक वारदात कीं। इनमें से 64 को पुलिस सुलझाने का दावा कर रही है। इससे पहले अय्यूब 2014 में भी गिरफ्तार हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें