फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गाली देने पर मारा थप्पड़ तो भड़के दो भाइयों ने धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के गांधी नगर में काज-बटन फैक्टरी में काम करने वाले भाइयों पर मारपीट और हमला करने का आरोप
विज्ञापन

-पीड़ित को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में कराया गया भर्ती, वारदात के बाद आरोपी दोनों भाई फरार, पुलिस कर रही तलाश

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में गाली देने का विरोध करने और थप्पड़ मारने से नाराज दो भाइयों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महेश (28) अपने भाई महेंद्र प्रताप के साथ रघुबरपुरा, गली नंबर-8, गांधी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले हैं। महेश के मकान के बगल में काज-बटन का काम होता है, जहां अमित और उसका भाई रंजीत काम करते हैं। पीड़ित के मुताबिक 7 सितंबर दोपहर करीब सवा दो बजे आरोपी अमित बिना किसी वजह के उन्हें गाली देने लगा। जब महेश ने गाली देने से मना किया और अमित नहीं माना तो महेश ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। बाद में वह अपने कमरे में चले गए। थप्पड़ से बौखलाए अमित और उसका भाई रंजीत तुरंत महेश के कमरे में जबरन घुस गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से महेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। महेश को खून से लथपथ देखकर दोनों आरोपी भाई मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने खुद ही पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें