फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर भयावह सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, सीसीटीवी लगा होता तो....

Sat, 04 Aug 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
accident on elevated road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर बृहस्पतिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से चित्रकूट निवासी रामलाल के बेटे जयपाल (21) और संतलाल (18) सी 24 गाजीपुर डेयरी फार्म में रहते थे। उनके परिवार का दूध का कारोबार है। जयपाल दूध की सप्लाई करता था जबकि संतलाल 11वीं का छात्र था।

जयपाल बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की गौड़ सिटी में दूध सप्लाई करने अपने भाई संतलाल के साथ गया था। दोनों गौड़ सिटी में दूध सप्लाई करने के बाद रात करीब दस बजे घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

एलिवेटेड रोड होते हुए अपने घर गाजीपुर आ रहे थे

- फोटो : अमर उजाला
वह एलिवेटेड रोड होते हुए अपने घर गाजीपुर आ रहे थे। इस दौरान एलिवेटेड रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वैशाली सेक्टर छह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात करीब तीन बजे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक का कहना है कि दोनों के परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ओमपाल ने घटना की शिकायत इंदिरापुरम थाने में दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी लगा होता तो कार की होती पहचान

मृतक जयपाल - फोटो : अमर उजाला
करीब दस किलोमीटर की एलिवेटेड रोड को शुरू हुए कई महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस पर एक भी सीसीटीवी नहीं लगा है। रोड पर सीसीटीवी लगा होता तो दुर्घटना करने वाली गाड़ी का पता चल जाता।

इससे आरोपी कार चालक को पकड़ने में आसानी होती। अभी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है जिससे पहचान हो सके कि किस कार ने दोनों को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें