चाय बनाते समय सिलेंडर से लीक हुई गैस में आग लग गई। इसमें दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए। मोहल्ले वालों ने आग बुझाने के बाद दोनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया।
डबुआ कॉलोनी निवासी महताब सिंह अपने भाई शंकर सिंह के साथ मंगलवार सुबह चाय बना रहे थे। इस बीच सिलेंडर से गैस रिसने लगी।
दोनों भाई कुछ समझ पाते इससे पहले आग लग गई। इसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए। चीख पुकार सुन आए पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाई।