फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नारे लगाने से मना किया तो दो भाइयों को पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 May 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कुछ युवकों ने धर्म विशेष के दो सगे भाइयों से जबरन धार्मिक नारे लगाने को कहा और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ितों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को खबर दी। घटना शनिवार की है। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस मामले में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उधर, पीड़ित युवकों का आरोप है कि वे दवाई लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक परिवार के साथ विजय पार्क, मौजपुर में रहते हैं। एक भाई के बच्चे की तबीयत खराब होेन पर दोनों जाफराबाद में एक डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। इस बीच मौजपुर रेड लाइट के पास उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। छोटा भाई बाइक को धक्का मारकर ले जाने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहीं पास में खड़े दो युवक उससे उलझने लगे। उन्होंने युवकों के धर्म के बारे में टिप्पणी की और गाली-गलोच करने लगे। आरोपी युवकों ने कुछ अन्य युवकों को भी वहां बुला लिया। 

उन्होंने दोनों भाइयों से धार्मिक नारे लगाने को कहा। मना करने पर उनकी बुरी तरह पिटाई की बाइक को तोड़ दी। पुलिस ने एक युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें