फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 बाइक सवार हमलावरों ने मीडियाकर्मियों पर किया जानलेवा हमला, अंधाधुंध कैब पर बरसाई गोलियां

Sun, 09 Jun 2019 03:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
fired upon vehicle occupied by 2 journalists - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में बारापुल्ला फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात दो बाइक सवार हमलावरों ने एक मीडिया चैनल के दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बताया जाता है कि दोनों मीडियाकर्मी कैब से कहीं जा रहे थे। इसी बीच हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और उनकी कैब पर गोलियां बरसा दी। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि बदूंक  से निकली बुलेट कार के शीशे से टकरा गई। इस हमले में दोनों पत्रकार सुरक्षित बच गए। हमले के फौरन बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। इसके बाद पत्रकारों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात  हमलावरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दक्षिणी दिल्ली के एडीसीपी परविंदर सिंह बताते हैं बारापुल्ला फ्लाईओवर पर कैब से जा रहे दो मीडियाकर्मियों पर 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की। बुलेट कार के शीशे से टकराई, लेकिन पत्रकारों की जान बच गई। वहीं हमलावर भाग निकले। केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें