फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन के वीजा पर आए भारत: दिल्ली में महिला समेत दो बांग्लादेशी थे छिपे; पुलिस ने दोनों को होटल से किया अरेस्ट

Tue, 01 Sep 2026 06:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की मध्य जिला विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रही एक महिला समेत दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न होटलों के सत्यापन अभियान के तहत दोनों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
महिला समेत दो बांग्लादेशी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रही एक महिला समेत दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों के सत्यापन के दौरान इन्हें अलग-अलग होटलों से पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान मकसुदा अख्तर और जोमिर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद होटल में ठहरे हुए थे। इन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सत्यापन अभियान में पकड़े दो बांग्लादेशी
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान के लिए लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। अभियान के दौरान टीम ने नबी करीम के अराकाशन रोड स्थित एक होटल की जांच की। इसमें जोमिर हुसैन ठहरा हुआ पाया गया। 
विज्ञापन

डबल-एंट्री वीजा पर आए थे भारत
वह नौ जुलाई को भारत आया था। वहीं चांदी वालान मेन बाजार पहाड़गंज स्थित एक होटल में मकसुदा अख्तर ठहरी हुई थी। वह 27 जुलाई को भारत आई थी। दोनों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे। इसमें प्रत्येक यात्रा के लिए अधिकतम 15 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति है। दोनों निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में ठहरे हुए पाए गए। इस कारण उन्हें वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें