फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस गिरोह के शार्प शूटर समेत दो को दबोचा, पुलिस पर चलाई थी गोली

Sat, 11 Jul 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रिंस तेवतिया गिरोह के शार्प शूटर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय शार्प शूटर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। आरोपी फायरिंग की हुई चार वारदात में वांछित थे। पुलिस ने दोनों के पास से .32 दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों की पहचान संगम विहार निवासी हरिकृष्ण (25) और राहुल उर्फ डंडा (24) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व इंस्पेक्टर आलोक वाजपेई की टीम प्रिंस तेवतिया गिरोह के शार्प शूटर हरिकृष्ण व उसके साथियों की तलाश कर रही थी। 9 जुलाई को सूचना मिली कि संगम विहार निवासी हरिकृष्ण अपने साथी राहुल उर्फ डंडा  से मिलने बत्रा अस्पताल के पास आएगा। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, मगर हरिकृष्ण ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। राहुल ने भी पिस्टल को कॉक कर लिया था। आखिरकार पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

हरिकृष्ण ने बताया कि प्रिंस के कहने पर उसने चार साथियों के साथ वजीराबाद में एक दुकान पर 1 जून को 7 राउंड फायरिंग की थी। बताया जाता है कि बदमाश जगतपुर गांव निवासी रामबीर सिंह पर फायरिंग करना चाहते थे, मगर गलती से गोली राकेश चौहान को लग गई थी। राकेश रामबीर का किराएदार था। उसकी 8 दिन बाद मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जगतपुर गांव में जमीन के टुकड़े को लेकर रामबीर सिंह व अजीत के बीच विवाद था। अजीत प्रिंस का साथी है। आरोपियों ने हरिकृष्ण पर 23 मई को भी फायरिंग की थी। सभी 6 गोली रामबीर के घर पर लगी थीं। हरिकृष्ण तिगड़ी का घोषित बदमाश है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, एक्सर्टोशन दंगे, रॉबरी व चोट पहुंचाने आदि के 11 मामले दर्ज हैं। 

राहुल ने भी रंगदारी के लिए फायरिंग की थी
राहुल ने बताया कि उसने महेश उर्फ मन्नू व अत्ताउर रहमान के कहने पर 28 नंवबर, 2011 को तीन साथियों के साथ करोलबाग में व्यवसायी के घर पर फायरिंग की थी। इन्होंने व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्यवसायी ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने डराने के लिए फायरिंग की थी। राहुल ने साथी सोविंदर के साथ मिलकर 12 जून को संगम विहार में डॉक्टर के क्लिनिक में फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें