फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार, चोरी के वाहनों और कटे पार्ट्स का बड़ा जखीरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह पर सीआईए का शिकंजा, दो आरोपी जेल भेजे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर और चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां और मोटरसाइकिलों के भारी मात्रा में कटे हुए स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार, दिघोट गांव निवासी जगत की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बुधवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने किठवाड़ी चौक से मुख्य आरोपी हेमंत निवासी बहजोही (संभल, उत्तर प्रदेश), हाल निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत ने खुलासा किया कि वह चोरी की मोटरसाइकिलें राजीव नगर निवासी कबाड़ी जितेंद्र को बेचता था। इसके बाद पुलिस ने अलावलपुर स्थित कबाड़ गोदाम पर छापा मारकर दो चोरी की मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल रिक्शा, एक इंजन और टंकियां, हेडलाइट, सीट कवर, हैंडल, टायर, अलॉय व्हील, साइलेंसर, शॉकर, चेसिस व मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स से भरे नौ कट्टे बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सीआईए टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें