फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से ज्यादा वाहन चुराने वाले दो पकड़े, पुलिस ने आरोपियों से चार गाड़ियां बरामद कीं

Sat, 14 Sep 2019 05:26 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले की तिलक मार्ग थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 100 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं। उनके कब्जे से चोरी की चार गाड़ियां बरामद की गई हैं। आरोपी हाईटेक तरीके से कारें चुराते थे।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी ईश सिंघल के अनुसार पुराने किले के पास मथुरा रोड पर तैनात पीसीआर वैन-66 में तैनात पुलिसकर्मियों ने सूचना दी थी कि चार युवक स्विफ्ट डिजायर कार में आए हैं और क्रेटा कार चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। थाने से पुलिसकर्मी गुरु हरीकिशन पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो देखा कि क्रेटा कार में तीन युवक थे, जबकि एक युवक बाहर खड़ा था। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयूर विहार, दिल्ली निवासी सतीश कुमार और मुहल्ला नूनई, आगरा निवासी महेश उर्फ भूपेन्द्र सिंह के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि जिस कार वह आए थे उसे मयूर विहार इलाके से चुराया था।

इसके बाद उन्होंने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी। अपने फरार साथियों का नाम कुलदीप और बंटी बताया। आरोपियों ने बताया कि वह बंटी व कुलदीप के साथ दिल्ली-एनसीआर से करीब 100 से ज्यादा गाड़ियां चोरी कर चुके हैं। चोरी कर वाहनों को मुरादाबाद निवासी आरिफ व सोनू को बेचते थे। गाड़ियां चुराने के लिए विशेष तरह के उपकरण इस्तेमाल करते थे। आरोपी रिमोट चाबी बनाते थे और उसमें चिप लगा देते थे। इसकी मदद से कार चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार के खिलाफ वाहन चोरी के 23 मामले दर्ज हैं। महेश पहले आगरा व कानपुर में गिरफ्तार हो चुका है। पेशे से दोनों ही ड्राइवर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें