फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन गार्डन में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन गार्डन हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहन गार्डन इलाके में सरकारी स्कूल के दृष्टिहीन संगीत शिक्षक और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने दंपती के साथ घर में डेढ़ साल से रह रहे युवक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर घर से लूटे 1.40 लाख रुपये, खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती की बेटी से शादी कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहता था। दंपती को जब उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी की शादी किसी दूसरे से तय करने की कोशिश में जुट गए। जिससे परेशान होकर उसने दंपति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे पुलिस को भगवती गार्डन में दंपती की हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद घर पहुंची पुलिस ने पाया कि हरि वल्लभ (51) और उनकी पत्नी शांति सिंह (47) की गला रेतकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि हरि वल्लभ दृष्टिहीन थे और कंझावला स्थित सरकारी स्कूल में संगीत शिक्षक थे। दंपती बेटी दृष्टि (27) और बेटे ऋषभ (22) के साथ रहते थे। उनके साथ ग्वालियर निवासी विशाल नाम का युवक भी एक डेढ़ साल से रहता था। शनिवार को दृष्टि जब घर पहुंची तो कमरे में परिजनों को लहूलुहान हालत में देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने परिवार के लोगों और घर आने जाने वालों से पूछताछ शुरू की। साथ ही पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे और फोन कॉल डिटेल को खंगाला। तफ्तीश के दौरान पुलिस को परिवार के साथ रह रहे ग्वालियर निवासी विशाल पर शक हुआ। पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह इंकार करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल कर लिया। 

उसने बताया कि वह दंपती की बेटी से शादी कर प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने शादीशुदा होने की बात भी छुपाई थी। लेकिन परिवार वालों को जब उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह बेटी की शादी कहीं अन्य जगह तय करने लगे। जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर उसके सहयोगी संतोष राय (40) को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खून से सने कपड़े, चाकू  और नकदी बरामद कर लिए। 
 

विज्ञापन

शक न हो इसलिए लूटपाट को दिया अंजाम 

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना के बाद उस पर शक न हो इसलिए उसने लूटपाट को अंजाम दिया। उसे पता था कि किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए परिवार ने घर में चार पांच लाख रुपये रखे हैं। वह उस समय घर में पहुंचा जब दंपती की बेटी और बेटा घर से बाहर थे। वह घर में घुसते ही अपने साथ ले गए चाकू से दंपति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने बाद घर के सामान को इधर उधर फेंक दिया ताकि लगे कि लूटपाट के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोबारा घर पहुंचा उस वक्त तक दंपती के दोनों बच्चे घर पहुंच चुके थे। वह घटना से अनभिज्ञता जाहिर करता रहा। 

एमबीए कर चुका है आरोपी, नहीं मिली थी कोई बड़ी नौकरी 
विशाल सिंह मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। एमबीए करने के बाद वह नौकरी की तलाश में तीन साल पहले दिल्ली आया था। कई जगह प्रयास करने के बावजूद उसे बड़ी नौकरी नहीं मिली। उसने प्रॉपर्टी डीलिंग के अलावा कैब ड्राइवर की नौकरी की। फिलहाल वह पेटीएम कंपनी नौकरी कर रहा था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पीड़ित परिवार से जान पहचान हुई थी। उसके बाद वह परिवार के सदस्य के तौर पर रहने लगा था। वह हरि वल्लभ और उनकी पत्नी को अपना माता-पिता मानता था। विशाल हरि वल्लभ की बेटी से शादी करना चाहता था और पीड़ित परिवार को प्रस्ताव भी दिया था। पहले तो परिवार राजी था लेकिन जब उन्हें पता चला कि विशाल शादीशुदा है तो उन्हें अपनी बेटी की शादी किसी अन्य जगह तय करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें