- अपने राज्य से दूर वारदात को देते थे अंजाम, गलत नंबर से पुलिस को देते थे चकमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने आभूषण की दुकान में चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल के दो आरोपियों जिन्नत शेख और शेख अजहर अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके पश्चिम बंगाल स्थित घरों से सोने की तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके और एक लॉकेट बरामद किया। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, 18 जुलाई को बिंदापुर इलाके की एक आभूषण दुकान में चोरी की शिकायत मिली थी।
आरोपी नौकरी के बहाने आभूषण की दुकानों में घुसकर गहने चुराकर फरार हो जाते थे। वे वारदात के बाद पश्चिम बंगाल चले जाते और नए मोबाइल नंबर लेकर दिल्ली लौटते थे। इस तरकीब से वे पहले भी गिरफ्तारी से बचते रहे। जांच में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है।