आईजीआई एयरपोर्ट पर दो विमान आमने-सामने
- फोटो : ani
गोवा एयरपोर्ट के बाद आज(27 दिसंबर) दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइसजेट एयरलाइंस के दो विमान आमने-सामने आ गए थे और टकराने से बच गए।
जानकारी के अनुसार यात्रियों को उतारने के बाद टैक्सीवे की ओर इंडिगो का विमान जा रहा था तभी उसके सामने टेकऑफ के लिए जा रहा स्पाइस जेट का विमान आ गया।
बता दें कि इंडिगो की फ़्लाइट कुछ देर पहले ही लखनऊ से दिल्ली आई थी. इस विमान में क्रू समेत विमान में 176 यात्री सवार थे। मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
Correction: Two aircraft (Indigo and SpiceJet) came face to face at Delhi's IGI Airport; reported to DGCA. Probe underway.
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
Close shave happened while Indigo flight was moving towards taxiway after landing at Delhi airport&SpiceJet flight came in front fr take off
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016
Mishap averted after two aircraft (Indigo and SpiceJet) came face to face at Delhi's IGI Airport; reported to DGCA. Probe underway. pic.twitter.com/djyEOeCuHS
— ANI (@ANI_news) December 27, 2016