फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की तस्करी में एयर इंडिया कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी कर सात नेपाली लड़कियों को अवैध रूप से दुबई भेजने का प्रयास कर रहे एयर इंडिया के दो कर्मचारियों को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन


इनकी पहचान छाबड़िया, सरधना, मेरठ निवासी कपिल कुमार और पीएन कंपेल रोड, लखनऊ निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी सातों लड़कियों को सकुशल बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

संदिग्ध रूप से घूमते पाया था एयरपोर्ट पर

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर ने बताया कि मंगलवार दोपहर सीआईएसएफ स्टाफ ने एयरपोर्ट के ट्रांजिट एरिया में लड़कियों को संदिग्ध हालात में घूमते देखा था।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने लड़कियों के कागजात की छानबीन की तो पता चला कि कपिल व सतीश ने सभी लड़कियों को ऐसे ही ट्रांजिट पास इश्यू कर दिया था।

लड़कियां सड़क के रास्ते नेपाल से भारत के गुजरात फिर बाद में डोमेस्टिक फ्लाइट से दिल्ली लाई गई थीं। दिल्ली से नौकरी का लालच देकर इन्हें दुबई भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

राजू नाम के शख्स ने किया था लड़कियों के यात्रा का इंतजाम

पु्लिस द्वारा की गई पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि किसी राजू नामक शख्स ने इनकी यात्रा का इंतजाम किया था।

मामले की गंभीरता से लेते हुए लोकल पुलिस, आईबी, स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच ने लड़कियों से पूछताछ की।

बाद में पुलिस ने एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंडिया सैट्स कर्मचारी कपिल व सतीश को दबोच लिया। दोनों की पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें